भदोही, जून 7 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के बिसहीं (हरिहरपुर) गांव में सोमवार की देर शाम को पांच वर्षीय पिंटू बनवासी नामक बालक की जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई थी। डीएम के निर्देश पर शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया था। लेकिन परिवार को अभी तक आर्थिक मदद नहीं मिली है। समाजसेवी राहुल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्रक भेजकर मृत बालक के स्वजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की। साथ ही वन विभाग को निर्देशित करके अभियान चलाने की मांग किया। ताकि दोबारा इस तरह की घटना क्षेत्र या जिले में किसी अन्य व्यक्ति के साथ ना घटित हो। इतना ही नहीं, परिवार की गरीबी को देखते हुए सरकारी आवास, राशन कार्ड भी बनवाने की मांग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...