मृत बच्चे को जन्म देकर प्रसूता ने भी तोड़ा दम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज इलाके के मधुकरपुर निवासी पिंटू पटेल की 20 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी को मंगलवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन उसे रायबरेली के करहिया पीएचसी ले गए। पीएचसी में डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि उसके पेट में बच्चा मृत हो चुका है। डॉक्टरों ने किसी तरह प्रसव कराया। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रायबरेली ले जा रहे थे। रास्ते में प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में परिजनों की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.