पूर्णिया, फरवरी 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। परिजनों की अनदेखी के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की जान चली गयी। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा पंचायत के कमलाकुंड गांव की एक प्रसव पीड़िता की इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतका की पहचान जन्नती खातून (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कमलाकुंड निवासी मो. अख्तर की पत्नी थी। गुरुवार को जन्नती खातून को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया था। इलाज कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. एन. सिन्हा ने बताया कि महिला को परिजन अत्यंत नाजुक हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया, जिसके बाद उसकी हालत और भी गंभीर हो गई। महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.