भदोही, फरवरी 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मृत हाई स्कूल के छात्र की प्रेमिका ने नशीला पदार्थ खा लिया। सूचना के कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने का काम किया, जिससे जान बच गई। उक्त घातक कदम उसने परिवार वालों पर दबाव बनाने को उठाया। बता दें कि उक्त गांव निवासी 15 साल के एक हाई स्कूल के छात्र की दोस्ती इंस्ट्राग्राम के जरिए वाराणसी की किशोरी से हुई थी। पढ़ने के बहाने दोनों एक किनारे के मकान में साथ रहते थे। इतना ही नहीं, 10 माह पूर्व शादी भी करने का दावा किया था, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। सोमवार को प्रेमी युगल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर छात्र ने वीडियो काल से प्रेमिका से बात करने के बाद साड़ी से फंदा बनाकर छत पंखे से लटक गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.