गिरडीह, दिसम्बर 15 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के मुंडरो के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता उमेश मंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर रविवार को 41 सौ रुपए का आर्थिक सहयोग किया है। दु:ख की घड़ी में आर्थिक सहयोग मिलने से पीड़ित परिजनों को थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि मुंडरो पंचायत के कोल्हरिया गांव के दिनेश कोल्ह गुजरात में रहकर टॉवर लेन में मजदूरी करता था। इसी सप्ताह कार्य के द्वारा वह बिजली करंट की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। दिनेश अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। कुछ महीने पूर्व उसके पिता का भी निधन हो गया था। ऐसे में परिजनों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए उन्होंने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहयोग किया है। मौके पर रोहित मंडल, बंशीधर सिंह, त्रिभुवन कोल्ह, राजकुमार मंडल, धनंजय कर्णदेव, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.