गिरडीह, फरवरी 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। चैनपुर पंचायत के तुईयो के प्रवासी मजदूर की मौत के पांच माह बाद गिरिडीह डीसी ने शुक्रवार को मृतक की पत्नी को लगभग पौने नौ लाख रुपये का चेक सौंपा। बताया जाता है कि तुईयो निवासी केसो महतो का पुत्र लालचंद महतो की मौत बीते 24 सितंबर 25 को दुबई में एक कंपनी में काम करने के दौरान हो गई थी। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर कंपनी ने अपने मजदूरों को जिस बीमा कंपनी से बीमा कराया था उस कंपनी ने भारतीय राशि के रूप में 8,70,647 रुपये दुबई में स्थित भारतीय दूतावास को भेज दिया। जहां से उक्त राशि को गिरिडीह नजारत शाखा में भेजा गया। उपायुक्त ने चेक शुक्रवार को मृतक की पत्नी जयंती कुमारी को दिया। इस दौरान चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो, अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.