उरई, मार्च 9 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में पौधारोपण की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि विगत तीन वर्षों में कराये गए पौधारोपण की जांच थर्ड पार्टी मानिटरिंग टीम द्वारा की जाएगी। जो मृत पौधे हो उनको तत्काल वदल कर नये पौधों का रोपण किया जाये। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा समस्त विभागों आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष स्थल चयन एवं गड्डा खुदान की सूचना प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वर्ष 2026 में किये जाने वाले पोधारोपण की सम्पूर्ण तैयारी करने हेतु समस्त विभाागें को शासन द्वारा जारी टाइम लाइन से अवगत कराया। जिला गंगा समिति के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लघु सिचाई को नून नदी पर कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना एक सप्त...