बरेली, दिसम्बर 17 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर वन विभाग से संबंधित पैरामीटर की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि अगर किसी विभाग के लगाए गए पौधों में कुछ पौधे मृत हो गए है तो उनके स्थान पर उतने ही पौधे लगाये जाये। पौधों के नष्ट होने के कारणों पर भी ध्यान दिया जाए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों के संरक्षण का प्रतिशत सी एम डैश बोर्ड पर हमारी रैंकिंग को भी तय करता है। इस माह की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिये। बैठक में डीएफओ दीक्षा भंडारी, डी सी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...