मृत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति
रांची, जुलाई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस के मृत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को पुलिस विभाग में नियुक्ति मिलेगी। डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई। इस दौरान अनुकंपा आधारित 160 लंबित मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 153 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया एवं चार मामलों को विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया तथा तीन मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया। स्वीकृत नियुक्तियों में बाल आरक्षी के पद पर 62, महिला आरक्षी के पद पर 24, आरक्षी के पद पर 66 तथा अग्निक चालक के पद पर 01 समेत कुल-153 पदों पर आश्रितों को नियुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- UPSSSC Havildar Instructor Vacancy...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.