दरभंगा, अप्रैल 3 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाने के अचलपुर गांव में सहमिल्लू युवक विनोद महतो उर्फ बच्चा बाबू की गोली मार की गई हत्या के बाद मातमी सन्नाटा छा गया है। गांव के अधिकतर चूल्हे गुरुवार को नहीं जले। घर के मुख्य कमाऊ पुत्र की हत्या के बाद उसके पिता सत्यनारायण महतो, मां श्वेता देवी व पत्नी चांदनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां एवं पत्नी बार-बार मूर्छित हो जाती है। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए गांव की महिलाएं उमड़ पड़ी। मर्माहत पिता को ग्रामीण ढांढस बंधाने में लगे रहे। पीड़ित परिवार ने बताया कि ननिहाल से आने के बारे में अपराधियों में ठोस सूचना प्राप्त कर घटना को अंजाम दिया है। विनोद तीन वर्षों से साउंड एवं लाइट का व्यवसाय करता था, जिससे उसके परिवार का भरण-पोषण होता था। चार साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक ढाई साल की बच्ची अनन्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.