मिर्जापुर, जून 4 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खैरा गाँव के बागजोरावर मजरा में सरकारी अस्पताल से मिली कीड़ा मारने की दवा खिलाने से मृत तीन गोवंश की गुरुवार को मंडल स्तरीय डाक्टर की निगरानी में चार सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। यह भी पढ़ें- दवा खिलाने के कुछ देर बाद तीन गोवंश की हुई मौत चिकित्सा दुरुपयोग वहीं शाम को पशुपालक ने सीवान में अपने खेत में गहरा गड्ढा की खुदाई कर मृत गोवंश को दफना दिए। पशुपालक भैरो सिंह ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्रक सौंपकर जिला स्तरीय डाक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया था।चिकित्सा जाँच राजकीय पशु चिकित्सालय हरगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर दवा वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार के निर्देश पर मंडल उप न...