इटावा औरैया, जून 11 -- इटावा। सरकार की ओर से पंचायत कल्याण कोष से मृत पंचायत प्रतिनिधियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाती है । जिन प्रतिनिधियों के पद पर रहते हुए मृत्यु हो जाती है उनके आश्रितों को यह सहायता दी जाती है। योजना में जिले के 9 पंचायत प्रतिनिधियों के आश्रितो को सहायता राशि दी गई है। इसमें से 2 ग्राम प्रधान भी शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने बताया है कि इस योजना में ग्राम प्रधान सुधीर कुमार और हीरालाल के आश्रितों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य जनकश्री के आश्रित को 3 लाख की सहायता राशि दी गई है। यह भी पढ़ें- जिप सदस्यों, प्रमुख और उपप्रमुख को प्रशिक्षण दिया गया यह राशि उनके खातों में भेज दी गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य कुलदीप कुमार, राम लडै़ते पाल, राजेश सिंह, बलवंत स...