फिरोजाबाद, मार्च 3 -- स्वशासी राज्य चकित्सा महाविद्यालय से संबंधित सौ शैय्या अस्पताल में मृत नवजात बालिका को आगरा रेफर करने पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा काटा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा मामले को शांत कराया। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला चूरा निवासी 26 वर्षीय नेहा पत्नी दिनेश चंद प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी। दिनेश उसे सरकारी एंबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल लेकर आ रहा था। बताया जाता है कि मार्ग में उसने एक बालिका को जन्म दिया। दिनेश का कहना है वह बालिका को चेक कराने के लिए सौ शैय्या अस्पताल लाया था। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद उसे आगरा ले जाने की सलाह देते हुए रेफर बना दिया। जब दिनेश ने आगरा जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस को बुलाया तो एंबुलेंस चालक ने बालिका को देखकर बता दिया कि बालिका की मौत हो गई है। हम इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.