मृत दिखा कर फर्जी वसीयत कराने का आरोप, जांच के आदेश
पीलीभीत, मई 26 -- पीलीभीत। तहसील कलीनगर में डगा निवासी कल्लू खां पुत्र नसीर ने एसडीएम परमेश कुमार को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि जिंदा किसान को कागजों में मृत दिखा कर जमीन की फर्जी विरासत करा ली गई। एसडीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को किसान अपने दस्तावेज लेकर तहसील पहुंचा और जानकारी दी। एसडीएम को बताया कि उसकी भूमि पर अन्य किसी का नाम दर्ज होने की जानकारी मिली तो खतौनी निकलवाई। रिकॉर्ड में उसे मृत दर्शाते हुए वर्ष 2016 में 18 अप्रैल को उसकी जमीन पर विरासत दर्ज कर दी गई थी। आरोप लगाया कि बिना किसी सत्यापन और जांच के सरकारी अभिलेखों में ऐसा किया गया। अगर समय से न चेतता तो उसकी जमीन पूरी तरह दूसरे के नाम दर्ज कर दी जाती। एसडीएम परमेश कुमार ने बताया कि 2016 का मामला है। वादी से दस्तावेज मांगे हैं। निष्पक्ष जांच कराएंगे। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.