उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। बुजुर्ग को मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन रोकने के मामले में सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी और बीडीओ सुमेरपुर की संयुक्त जांच में हकीकत सामने आने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई तय की। निलंबन अवधि तक सचिव बीडीओ कार्यालय सुमेरपुर में सेवाएं देगा। मामले की जांच एडीओ पंचायत बांगरमऊ को दी गई। सुमेरपुर ब्लाक के जप्सरा गांव के ललऊनू पुत्र बुद्ध ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि तीन साल से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होती थी लेकिन पिछले छह माह से पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है। जिसकी जांच के लिए समाज कल्याण अधिकारी और बीडीओ सुमेरपुर को नामित करके डीएम ने सचिव पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के लिए नोटिस जारी कर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिस पर सचिव अमन यादव ने स्वीकार किया था कि नामों में अत्यधि...