आजमगढ़, जून 1 -- माहुल। फूलपुर तहसील क्षेत्र के ओरिल बनपुरवा गांव निवासी बलभद्र यादव ने कोटेदार एवं सप्लाई इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी भागीरथी देवी को जीवित होने के बावजूद मृत दर्शाकर राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया। कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित किया जाता है। विरोध करने पर उनकी पत्नी का नाम राशन कार्ड से कटवा दिया। एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनश्चिति की जाएगी। यह भी पढ़ें- राशन में कटौती से कार्डधारकों में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...