मिर्जापुर, जून 9 -- जिगना‌। छानबे ब्लॉक में तैनात तकनीकी सहायक मझवां क्षेत्र के सडवां गांव निवासी दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद के घर सोमवार को पहुंचकर बीडीओ व प्रधानों ने एक लाख दो हजार की सहायता राशि प्रदान किया। आकस्मिक बीमारी के कारण बीते एक जून को तकनीकी सहायक का निधन हो गया था। आश्रित जनों ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सहयोग राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। बीडीओ रामपाल ने बताया कि संविदा पर कार्यरत तकनीकी सहायक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहयोग राशि के रूप में परिवार को संबल प्रदान किया गया‌। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष तिवारी,सतीश तिवारी उर्फ पंकज,बबलू यादव,राम चरन,सुनील तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...