मृत ट्रक चालक का शव गांव आते मचा कोहराम
हाजीपुर, मई 11 -- कई गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में ट्रक चालक की मौत के बाद उसका पार्थिव शरीर रविवार की देर रात घर लाया गया। जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक करीब 55 वर्षीय जज राय महुआ मीरपुर पताढ निवासी लाली राय का पुत्र था। वह बीते 8 दिन पूर्व ही ट्रक लेकर बंगाल गया था। लौटने के दौरान रविवार की सुबह बिहार-झारखंड बॉर्डर पर कई गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई।
परिवार की स्थिति मृतक जज राय तीन भाई और दो बहन में मांझिल था। बड़ा भाई विजय राय, छोटा राजा राय, बहन बबीता देवी और कविता देवी घटना से बेसुध थे। उनकी मौत से पत्नी मनीषा कुमारी, एक पुत्र रोहित कुमार राज और एक पुत्री सृष्टि कुमारी राज का तो रो-रोकर बुरा हाल था। अब उनका सहारा कौन होगा। जज राय 8 दिन पूर्व ट्रक लेकर गए थे, पर क्या पता था कि वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.