मृत छात्र के घर पहुंचे सांसद ढुलू महतो, बंधाया ढाढस
धनबाद, मई 20 -- भौंरा ऊपर बाजार में करंट की चपेट में आने से मृत छात्र यश बरनवाल के घर पर मंगलवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों ने सांसद को बताया कि यहां शिव मंदिर की मूर्ति खंडित हो गई है। इस पर सांसद ने कहा कि श्राद्धकर्म के बाद मंदिर में नया शिवलिंग स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। मौके पर यश के पिता विजय बरनवाल, शंभु बरनवाल, सुरेश अग्रवाल, रितेश गुप्ता, पंकज पासवान, गोरे यादव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आंगन में क्रिकेट खेल रहे छात्र की करंट लगने से मौत यह भी पढ़ें- विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.