मृत छात्रों को लखनऊ बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, जून 25 -- अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की आत्मा की शांति के लिए लखनऊ बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मध्य अनुज बाजपेयी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में अधिवक्ता समाज शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव 'जीतू', वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अतुल कुमार वैश्य, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिल्पी रावत एडवोकेट, पूजा तिवारी आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- कोचिंग व होटलों की सुरक्षा जांच, हेल्प डेस्क की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.