मृत छात्रा के परिजनों से मिले विधायक, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन
सुपौल, मई 25 -- भीमपुर, एक संवाददाता छातापुर प्रखंड क्षेत्र की चरने पंचायत में शनिवार की शाम मृतका वंदना के घर पहुंचे स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने युवती के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने मृतका वंदना कुमारी की मां मसोमात द्रौपदी देवी सहित परिजनों से बात कर इस नृशंस हत्या पर दुख जताया। साथ ही परिजनों ने विधायक से पुलिस की कार्रवाई पर संदेह जताते हुए कहा कि हत्या में संलप्ति एकमात्र आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस घटना में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। परिजनों ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा नर्मिम तरीके से घटना को अंजाम दिया जाना संभव नहीं है। परिजनों ने हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर उसे सख्त सजा दिलवाने की मांग भी की। इस पर विधायक ने कहा कि घटना को लेकर वे पुलिस के आला अधिकारी से बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.