समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- पूसा। पूसा प्रखंड के चकले वैनी पंचायत की एक युवती को शनिवार सुबह सांप ने डंस लिया। परिजन उसे सर्पदंश के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मायूस परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। इसी बीच युवती के शरीर में हरकत हुई और उसकी सांस लौट आई। चकले वैनी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अरूण कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना के अनुसार वार्ड-11 निवासी 22 वर्षीय युवती को सुबह करीब 9.30 बजे सांप ने डंसा था। परिजन ने भुसकौल गांव ले जाकर पहले झाड़-फूंक कराया। हालत बिगड़ती देख युवती को मुजफ्फरपुर ले जाया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में छात्रा के पीछे पड़ा सांप, तीसरी बार डसा, सर्पदंश से पिता की जा चुकी है जान वहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर परिजन निराश होकर गांव लौट आए। शाम करीब पांच बजे शव को जम...