कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के ग्राम सभा तुर्कहा निवासी एक महिला ने उसके बैंक खाते से रुपये निकाल उसे मृत घोषित कर देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सांसद, विधायक व अधिकारियों से करते हुए इसकी जांच कर मृतक सूची से उसका नाम काटने की मांग की है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम तुर्कहा फूलवासी 64 वर्ष पत्नी ध्रुप ने मुख्यमंत्री से लगायत सांसद विजय दुबे व विधायक सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया है कि वह जिवित है। इसके बावजूद भी वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रार्थी को जिम्मेदारों द्वारा मृत घोषित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खाते से पैसा निकाल पेंशन भी बंद कर दी गई है, जिससे उसपर आर्थिक संकट आ गया है। पीडित महिला ने मृतक सूची में दर्ज नाम हटाने तथा बंद वृद्धा पेंशन बहाल कराने और इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.