झांसी, अगस्त 22 -- झांसी। झांसी के टहरौली तहसील क्षेत्र के रमपुरा गांव से मानवता को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर मृत गौवंश को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले जाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और गौवंश के प्रति आस्था रखने वाले लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...