उरई, दिसम्बर 13 -- जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम लौना में संचालित गोशाला में मृत गोवंश के शव को गोशाला के समीप ही एक गड्ढे में दफना दिया गया था। इस गड्ढे में शव को पूरी तरह ढका भी नहीं गया था। इसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को एसडीएम हेमंत पटेल ने मौके पर पहुंच गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। सर्दी से बचाव के लिए तिरपाल लगी है और हीटर भी चल रहे थे। गोशाला परिसर में इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। गोशाला में व्यवस्थाएं तो ठीक ठाक मिली फिर भी किसी तरह की गोवंशों को दिक्कत न हो इसलिए शीतलहर से बचाव के लिए अलाव जलवाने व अजवाइन व गुड़ खिलवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्रधान को निर्देशित किया कि सर्दी या बीमार गोवंशों की निगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.