चित्रकूट, दिसम्बर 20 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में एक मृत गोवंश को ट्रैक्टर में बांधकर ले जाने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। वायरल वीडियो ददरीमाफी की गौशाला में मृत गोवंश का बताया जा रहा है। वीडियो को गांव के ही लोगों ने वायरल किया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम पुलकित गर्ग ने बीडीओ मानिकपुर से जांच कराई। बीडीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डा गौरव कुमार व सचिव जयप्रकाश भारतीय से जांच कराई गई है। मृत गोवंश निजी पशुपालक रामशरण निवासी छोटी बेलहरी मजरा ददरीमाफी का है। यह गोवंश गौशाला का नहीं है। एक सप्ताह पहले यह गोवंश गौशाला के पास आकर बैठ गया था। बीमार होने की वजह से चरवाहों ने उसे गौशाला में संरक्षित कर चारा-भूसा दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.