मैनपुरी, नवम्बर 17 -- नगर पंचायत की गोशाला में मृत गोवंश को फिंकवाए जाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद, विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना दिया। करहल तहसील पर पदाधिकारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। कहा कि गोवंशों की नगर पंचायत की गोशाला में देखभाल ठीक से नहीं हो रही। जो मृत गोवंश होते हैं उन्हें कूड़े की तरह फिकवा दिया जाता है। पदाधिकारियों ने एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नाथ पांडे, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा, विश्व हिंदू प्रकोष्ठ मैनपुरी के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सोमवार को करहल तहसील में धरना दिया। कहा कि करहल नगर पंचायत द्वारा मृत गोवंशों का निस्तारण गलत तरीके से किया जा रहा है। खुले में मृत गोवंश डाले जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.