जौनपुर, अप्रैल 28 -- जौनपुर, संवाददाता। मड़ियाहूं तहसील के बरसठी विकासखंड के भदराव गांव में थ्रेशर हादसे में किसान मुलायम बनवासी की मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया। तहसील मड़ियाहूं के विकासखंड बरसठी के भदराव गांव निवासी मुलायम बनवासी की गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेशर मशीन में हाथ में बंधा धागा फंसने से मौत हो गई थी। मामला जनसुनवाई में पहुंचने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तुरंत संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मृतक किसान मुलायम की पत्नी पूजा को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता दी गई। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री से किसानों की जमीन का डिजिटलीकरण साथ ही आवास स्वीकृति, कृषि पट्टा, निराश्रित महिला पेंशन और अंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.