आगरा, जुलाई 24 -- जिला पंचायत राज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारी की मौत के बाद डीपीआरओ ने मृतक के आश्रित पुत्र को नियुक्त पत्र सौंपा है। शुक्रवार को डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि सफाई कर्मचारी व अमांपुर के गांव शेखपुर नरई सत्यवीर सिंह की सेवाकाल के दौरान 28 जनवरी 2021 को मृत्यु हो गई थी। सफाई कर्मी की मौत के समय उनके आश्रित यश राजपूत की उम्र कम थी। डीपीआरओ ने यश की उम्र पूरी होने के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है। डीपीआरओ ने कहा कि यश की नियुक्ति के दौरान परिवीक्षा अवधि दो वर्ष की होगी। यह भी पढ़ें- भोजपुर के पंचायत सचिवों की औपबंधिक वरीयता सूची जारी, 30 दिन में दर्ज करें दावा-आपत्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...