मृत कर्मचारी का भी कर दिया गया स्थानांतरण
गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा। शनिवार को जिले के 36 राजस्व उपनिरीक्षकों का किए गए स्थानांतरण के दौरान एक मृत राजस्व उप निरीक्षक का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। जिससे जिला प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल उठाना शुरू हो गया है। आखिर चार माह पहले मृत राजस्व कर्मचारी का स्थानांतरण सूची में नाम आना अधिकारियों की चूक को दिखलाता है। ज्ञात हो कि भवनाथपुर में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक गौरन आनंद का निधन 12 नवम्बर 2025 को हो गया था। उसके बावजूद उनका स्थानांतरण सूची में भवनाथपुर से रंका अंचल में पदस्थापित करने का पत्र जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.