बोकारो, मार्च 2 -- बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ कि बैठक सोमवार को टू टैंक गार्डन में हुई। बैठक में सभी आश्रित परिवारों के भाईयों और बहने होली के त्योहार नहीं मनाने का निर्णय लिया। क्योंकि आश्रित परिवार कि लंबित मांग पर सेल बोकारो इस्पात प्रबंधन ने कोई विचार नहीं किया है l जिससे आश्रित परिवारों में आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने के कारण इस वर्ष होली आश्रित परिवारों में नहीं मनाया जाएगा। सदस्यों ने कहा बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई वार्ता सफल नहीं हुई। बैठक में सनी देओल, शकील अहमद,सम्भू कुमार, सुभाष कुमार हांसदा, धनंजय हेंब्रम, सलाम एहसान, फुलमनी कुमारी, विपत्ति कुमारी, बबीता कुमारी इत्यादि आश्रित भाई और बहनें मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.