मृत कर्मचारी आश्रितों ने नियोजन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की
बोकारो, अक्टूबर 8 -- बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक बुधवार को टुटेन गार्डन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल और संचालन शंभु कुमार ने किया। बैठक में आश्रितों ने प्रबंधन से नियोजन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। आश्रितों ने कहा कि सभी आवश्यक परीक्षा पास कर चुके हैं और लंबे समय से नियोजन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में कुशल कामगारों की आवश्यकता है। आश्रित प्रशिक्षित होने के साथ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में दक्षता हासिल कर चुके हैं। प्लांट में सुरक्षा मानकों को देखते हुए भी कुशल कर्मचारियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नियोजन को लेकर प्रबंधन के साथ पूर्व में कई बार वार्ता और सहमति बनी है। इसलिए पूर्व की वार्ता का सम्मान करते हुए निर्धारित समय सीमा में नियोजन प्रक्रिया शुरू की जाए। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.