कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों के मृत रक्षा असैन्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) ने रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव को पत्र भेजकर जल्द सरकारी आदेश जारी करने की मांग की है। महासंघ के महासचिव सी. श्रीकुमार ने कहा कि 11 मई 2026 को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि छह हजार से अधिक परिवार सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...