कटिहार, फरवरी 16 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में चल रही फार्मर रजिस्ट्री अभियान में मृत किसानों और डबलिंग (एक ही लाभुक के एक से अधिक पंजीकरण) ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जमीन की जमाबंदी में 10 हजार से अधिक ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके धारक अब जीवित नहीं हैं, लेकिन रिकॉर्ड अब भी अपडेट नहीं हुआ है। इससे न केवल रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, बल्कि योजनाओं के लाभ वितरण में भी अड़चनें आ रही हैं। जिला प्रशासन ने इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रखंडों में विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। राजस्व कर्मियों, कृषि समन्वयकों और पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से मृत किसानों के नामों की पहचान कर उनके वारिसों का विवरण अद्यतन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कई मामलों में वर्षों से दाखिल-खारिज लंबित है, जिसके कारण डेटा में विसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.