बोकारो, अप्रैल 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के चरगी घाटी में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मृत हुए दोनों चालकों के शवों का पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बुधवार की रात 11:30 बजे अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में पोस्टमार्टम करवाकर मृतकों का शव उसके परिजनों को सौप दिया। विदित हो कि विशेष परिस्थिति में जिले के उपायुक्त के आदेश पर बुधवार की देर रात में दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। कैसे हुई थी घटना: पेटरवार के चरगी और दारिद पंचायत के खुटाहारा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर रांची जिले के बुंडू, नगड़ी और दारिद के खुटाहारा के लोग ऑटो संख्या (जे एच 24 डी 4994) पर सवार होकर बुधवार को रामगढ़ जा रहे थे ,कि इसी बीच रामगढ़ से चलकर बोकारो की ओर जा रही एक पेट्रोल टैंकर संख्या(डब्ल्यू बी 23 ई 3516) ने अनियंत्रित होकर पहले ऑटो ...