मृत अधिवक्ता की पत्नी को दी गई डेढ़ लाख की सहायता
जौनपुर, जून 9 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन केराकत के अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं महामंत्री वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ ने मृतक अधिवक्ता राजेश पांडेय निवासी लुत्तीपुर केराकत की पत्नी को आर्थिक सहायता राशि दी। बार एसोसिएशन की ओर से संचालित कल्याण निधि के तहत अधिवक्ता की मृत्यु के पश्चात दिए जाने वाले प्रावधान के अंतर्गत मृतक अधिवक्ता की पत्नी को एक लाख पचास हजार रुपये की धनराशि सौंपी गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन सदैव अपने साथियों एवं उनके परिवारों के सहयोग के लिए तत्पर रहता है। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.