बेगुसराय, जनवरी 19 -- बीहट। पपरौर में रविवार को प्रजापति समाज के लोगों ने एकराय होकर मृत्यु भोज के नाम पर होने वाले अपव्यय का विरोध किया। लोगों ने बीच का रास्ता निकालते हुए एक-एक चम्मच दही खाकर श्राद्ध की परंपरा को भी जहां बरकरार रखा, वहीं दूसरी ओर मृत्यु भोज पर होने वाले खर्च पर भी प्रतिबंध लगा दिया। प्रजापति समाज के जितेन्द्र पंडित, रामनाथ पंडित, रामाशीष पंडित, रमेश पंडित, मनोज पंडित, टुनटुन पंडित समेत अन्य ने बताया कि आगे से प्रजापति समाज किसी के भी श्राद्ध में सम्मलित तो जरूर होगा लेकिन वे लोग भोज का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे।(नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.