बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- सिमरिया धाम। सिमरिया दो पंचायत के बरियाही चानन निवासी अरुण कमलबंधु ने सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिख मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। श्री कमलबंधु ने सीएम को दिए पत्र में कहा कि राजस्थान के तर्ज पर बिहार में भी इस कुप्रथा पर प्रतिबंध लगा इसका बढ़ावा या जबरन दबाव बनाने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान लागू करने की मांग की। पत्र में कहा कि मृतक के मरने के पूर्व उसके इलाज में ही कर्जदार बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में भी मृत्यु भोज का आयोजन करना पड़ता है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत व स्थानीय प्रशासन के माध्यम से समाज में कुप्रथा के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...