बक्सर, फरवरी 24 -- डुमरांव। नगर के व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता रहे स्व. ललन राय ने मृत्यु के उपरांत नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। परिजनों से कहा कि उनकी अंतिम इच्छा थी कि मृत्यु के बाद वैसे व्यक्ति को आंखें दान की जाय,जो इस दुनिया को देखने से वंचित रहा हो। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने मृत्यु उपरांत उनकी दोनों आंखें जयप्रभा मेदांता अस्पताल पटना में दान कर दिया । जहां वे लगभग 20 दिनों से इलाजरत थे । यह जानकारी उनके पुत्र ऋषि राय ने दी। विदित हो कि अंगदान के लिए लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद अभी अधिकतर लोग धार्मिक मान्यताओं एवं परंपरा के चलते अंगदान करने से परहेज करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.