देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। डीबीएस महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष दिवंगत डॉ. पीसी जैन की पत्नी चंद्रप्रभा जैन (88 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने मृत्यु से कुछ दिन पूर्व 27 फरवरी को ही देहदान का संकल्प लिया था। उनके पुत्र व डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राकेश जैन ने माता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान व देहदान संपन्न कराया। महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम ने नेत्रदान और दून मेडिकल कॉलेज में देहदान की प्रक्रिया पूरी की। दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करने वाले एक शिक्षक परिवार का आभार व्यक्त किया है। समिति द्वारा यह 23वां देहदान और 49वां नेत्रदान है। डॉ. गोयल ने समाज से अपील की है कि देहदान के संकल्प से पूर्व पारिवारिक सहमति अवश्य बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...