रांची, अप्रैल 26 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महिला समाज कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से रांची प्रेस क्लब में नेत्रदान, अंगदान सह नेत्र जांच शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे एक अत्यंत सराहनीय और मानवीय पहल बताया। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह इस नेक कार्य में आगे आएं और दूसरों के जीवन में आशा की किरण बनें। उन्होंने कहा कि अंगदान और नेत्रदान जीवन के बाद भी मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। संजय सेठ समेत 20 ने नेत्रदान का संकल्प लेते हुए प्रतिज्ञा पत्र भरा। दो लोगों ने अंगदान के लिए नोट्टो की केंद्रीय वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान सोट्टो झारखंड की ओर से मीडिया कंसल्टेंट साल्विया शार्ली ने अंगदान के महत्व, इसके सामाजिक प्रभाव तथा आमजन किस प्रकार इस न...