संभल, जून 29 -- मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश देते हुए संभल जनपद के मूल निवासी एवं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ज्ञान सिंह इंसा (79) की अंतिम इच्छा उनके परिजनों ने पूरी कर दी। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर का देहदान कर उसे चिकित्सा शिक्षा और मेडिकल शोध कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को सौंप दिया। ज्ञान सिंह इंसा मूल रूप से संभल जनपद के ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर उर्फ हाजीपुर के निवासी थे। पिछले कुछ वर्षों से वह हरियाणा के सिरसा जनपद स्थित ब्लॉक कल्याण नगर की परमार्थ कॉलोनी में अपने पुत्र के साथ रह रहे थे। वह डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी थे और वर्ष 2020 में ही देहदान का संकल्प लिया था। रविवार को उनके निधन के बाद अंतिम अरदास संपन्न हुई। इसके उपरांत फूलों से सजी एं...