दरभंगा, मई 5 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। मिर्जापुर निवासी उद्योगपति स्व. ओम प्रकाश सर्राफ (70) ने मरणोपरांत नेत्रदान कर दो जिंदगियों को रोशनी दी। वे आठ भाइयों में पांचवें स्थान पर थे। अपने पीछे पुत्र अभिषेक सर्राफ, पुत्री निकिता, पौत्र पौत्री पीहू सर्राफ और सार्थक सर्राफ को छोड़ गए। नेत्रदान की प्रक्रिया डीएमसीएच आई बैंक की टीम ने पूरी की। इसमें डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. प्रतीक प्रभाकर, सिस्टर पूनम कुमारी एवं चांदनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर परिवार के सदस्य एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें बड़े भाई रामलाल सर्राफ, विनोद सरावगी, राजेश बोहरा, पवन परशुरामपुरिया, सौरभ सुरेका एवं अभिषेक बूबना थे। यह भी पढ़ें- दो लोगों के नेत्रदान से चार जिन्दगियां होंगी रोशन दधीचि देहदान समिति की ओर से क्षेत्रीय मंत्री मनमोहन सर...