मृत्यु के बाद देहदान का लिया संकल्प
दरभंगा, मई 31 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। दरभंगा दरभंगा मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विज्ञान विभाग में शनिवार को समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के ध्रुवगामा निवासी सिबो पासवान की पत्नी बिरो देवी ने स्वेच्छा से मृत्यु के बाद अपने संपूर्ण शरीर के दान (देहदान) का संकल्प लिया। बिरो देवी ने बताया कि दधीचि देहदान समिति के जागरूकता अभियान से जिले में अब तक संपन्न पांच देहदान व 32 नेत्रदान के प्रेरणादायी उदाहरणों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने समिति के देहदान संकल्प पत्र को भरकर अपना संकल्प औपचारिक रूप से दर्ज कराया। इस अवसर पर डॉ. गौरी शंकर झा, डॉ. राधिका रमण, डॉ. हिमांशी झा, डॉ. अमोद कुमार झा, डॉ. कुंदन, बिरेंद्र, विजय एवं वरुण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बिरो देवी खुद मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और भावी चिकित्सकों की शिक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.