मृत्युलोक से मुक्त होने का मार्ग दिखाते हैं गुरु
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गुरु की महिमा अपार है। भगवान हमें मृत्युलोक भेजते हैं। इस लोक से मुक्त होने का मार्ग हमें गुरु ही दिखाता है। ये बातें आयार्च गौरीशंकर शुक्ल ने कहीं। वह राधाकृपा परिवार की स्थानीय इकाई की ओर से महमूरगंज स्थित रॉयल रेजीडेंसी में चल रहे पुरुषोत्तम मास उत्सव के छठे दिन शुक्रवार को प्रवचन कर रहे थे।उन्होंने कहा कि गुरु को भगवान से बढ़कर दर्जा दिया गया है। मनुष्य मात्र की अंतिम गति प्रभु की शरणागति है। प्रभु शरणागति का मार्ग हमें गुरु के अतिरिक्त कोई नहीं दिखा सकता। गुरु ही हमें अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान और चैतन्यता के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। यह भी पढ़ें- राधा कृपा परिवार के पुरुषोत्तम मास उत्सव में गुरुवार को राधा रानी संग फूलों की होली खेली गई। पीले फूलों से सजे मंडप में ठाकुरजी को विराजमान कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.