मधेपुरा, मई 4 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जयनारायण दौनावती मध्य विद्यालय रानीपट्टी पूर्व में रविवार को सामाजिक विचार-विमर्श सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार और बालेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से की। सभा में मृत्यु भोज बंद करने और समाज में सादगीपूर्ण व्यवस्था लागू करने पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में प्रो आलोक कुमार यादव, सीपीएम अंचल मंत्री ललन यादव, पूर्व मुखिया भूपेंद्र यादव, बालेश्वर यादव, अशोक यादव, संजय यादव, सुबंधु दास, रौशन कुमार, वीरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार यादव, बेबी कुमारी, रूबी कुमारी, पिंकी देवी, चुननी देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं और उपस्थित लोगों ने कहा कि मृत्यु भोज की परंपरा से परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। यह भी पढ़ें- मृत्युभोज की लंबी परंपरा सीमित क...