मृत्युंजय बने अ जा/ जजा के थानाध्यक्ष
मोतिहारी, जून 15 -- मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने अनु. जाति जनजाति थाना का नया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान को बनाया है। वह 2009 बैच के अधिकारी है। एसपी ने बताया कि रिक्ति, बेहतर कार्यकुशलता व प्रशासनिक नियंत्रण के दृष्टिकोण से इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान को अनु. जाति/ जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान इसके पूर्व छतौनी थाना के थानाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें 13 जून को एसपी ने अपराध नियंत्रण में विफलता पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया था। फिलहाल लाइन हाजिर होने के बाद इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.