मृतिका के पति को विधायक ने दिया 20 हजार का चेक
गया, अगस्त 5 -- शेरघाटी विधायक उदय सिंह ने बुधवार को आमस पहुंचकर सर्पदंश से मृत उर्मिला देवी के पति शंकर साव को 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने परिजनों को आपदा राहत योजना के तहत मिलने वाले अन्य लाभ भी दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के आश्रितों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को घर में चूल्हा लीपने के दौरान उर्मिला देवी को विषैले सांप ने काट लिया था। मगध मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मौके पर बीडीओ नीरज कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.