हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। मुरादाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आनंदपुरम कॉलोनी (आरटीओ रोड) निवासी सुंदर सिंह का मंगलवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई नाथ सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस गमगीन माहौल में उनके पुत्र गर्वित सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौजूद रहे। 42 वर्षीय सुंदर नोएडा की हिट्रेस कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सुंदर नोएडा के लिए टैक्सी से निकले थे। रास्ते में मुरादाबाद के पास टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...