बागपत, मार्च 10 -- बागपत। बागपत के काठा गांव में एक फौजी साथी की सड़क हादसे में मौत के बाद जाट बटालियन के 11 फौजियों ने बेटी की शादी में पहुंचकर अनूठी मिसाल पेश की। इन सभी फौजियों ने शादी की सारी रस्मों में हिस्सा लेते हुए पिता का धर्म निभाया और 6.10 लाख रुपये का कन्यादान भी दिया। फौजियों ने अपनी हथेलियों पर बेटी प्राची को चलवाते हुए स्टेज तक लाया। यह दृश्य काफी भावुक कर देने वाला था। दरअसल, 2020 में काठा गांव निवासी फौजी हरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में उस समय मृत्यु हो गई थी, जब वे सेवानिवृत्त होकर घर लौट रहे थे। हरेंद्र सिंह 21 जाट बटालियन में फौजी थे और उनका बेटा हर्षित भी अग्निवीर फौजी (11 जाट बटालियन) है, जो देशसेवा कर रहा है। सोमवार रात हरेंद्र फौजी की बेटी प्राची की शादी धूमधाम से हुई। इस शादी में पिता के न होने की कमी 21 जाट बटालियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.